BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: श्रीरामनवमी पर्व “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान ..भिलाई की असली पहचान ,प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पश्चिम प्रखण्ड, केम्प प्रखण्ड एवं सुपेला प्रखण्ड में अन्न संग्रहण

Admin Fri, Mar 17, 2023

श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा आयजित “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान के दूसरे दिन आज समिति के संरक्षक व प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पश्चिम प्रखण्ड, केम्प प्रखण्ड एवं सुपेला प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया गया। प्रातःकाल में पश्चिम प्रखण्ड अंतर्गत सेक्टर 10 में हनुमान मंदिर से प्रारंभ इस अभियान में पाण्डेय द्वारा प्रत्येक घर से प्रभु के नाम अनाज दान लिया गया एवं सभी भिलाईवासियों को 30 मार्च के श्रीरामनवमी पर्व के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं यह अभियान संध्याकाल में सुपेला एवं केम्प प्रखण्ड में चलाया गया। पाण्डेय ने इस अभियान में भिलाईवासियों की स्वस्फूर्त सहभागिता पर सभी का आभार जताया। पाण्डेय ने कहा कि समिति द्वारा 38वें वर्ष श्रीरामनवमी का पावन पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसी क्रम में एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम अभियान के तहत भिलाईवासियों द्वारा प्रभु के भोग-प्रसाद के लिए पूरे उत्साह के साथ अन्न दान किया जा रहा है। यही भिलाई की असली पहचान है जहां प्रभु के जन्मोत्सव के लिए एकजुट होकर इसे भव्य रूप से मनाने के लिए तत्पर हैं। Sri ram navami festival उन्होंने सभी भिलाईवासियों से इस भव्य उत्सव में शामिल होने आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से अजय पाठक, तिलकराज यादव, अरविंद वर्मा, रामअवतार जंघेल, कन्हैया सोनी, मदन सेन, सेवकराम साहू, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, भोला साहू, छोटेलाल चौधरी, अंजय पाण्डेय, उपासना साहू, बी पद्मनाभम, सत्येंद्र गुप्ता, वीरेंद्र जैन, गोल्डी सोनी, रोहित तिवारी, हरिप्रसाद, शिवराम, केतन ताण्डी, कमलेश सिंह, रामू राव उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें