BREAKING NEWS

संस्कृति और संगीत के रंग, राज्यपा रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत

राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

शर्मनाक हरकत : नौकरी के बदले वार्ड बॉय ने महिला से की संबंध बनाने की : शर्मनाक हरकत : नौकरी के बदले वार्ड बॉय ने महिला से की संबंध बनाने की मांग, विरोध करने पर किया अभद्र व्यवहार

Vinod Prasad Sat, Nov 8, 2025

धमतरी - धमतरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला से नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है एक महिला ने जिला अस्पताल धमतरी में जीवन दीप समिति में वार्ड आया पद के लिए आवेदन फार्म भरा था। इसके बाद जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का महिला को फोन आया, जिसमें उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया। जब महिला उससे मिलने कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे या फिर शारीरिक संबंध बनाना होगा।

 जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद महिला ने एसपी से शिकायत की। शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई। जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें