BREAKING NEWS

आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का

जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….

तीन पूर्व आईपीएस अफसरों का डिमोशन किया रद्द…

10वीं -12वी की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कांग्रेस के पूर्व सांसद शकील अहमद ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। : राहुल गांधी को असुरक्षित नेता बताने वाले शकील अहमद को मिल रही धमकी, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Vinod Prasad Tue, Jan 27, 2026

कांग्रेस के पूर्व सांसद शकील अहमद ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर हमला करने का आदेश दिया है। यह दावा उन्होंने राहुल गांधी को असुरक्षित नेता कहने के कुछ दिनों बाद किया है।

शकील अहमद बिहार से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी के साथियों ने उन्हें गुप्त रूप से जानकारी दी है कि मंगलवार को पटना और मधुबनी में उनके पुतले जलाने के बहाने उन पर हमला हो सकता है। उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लोगों को उनका पुतला जलाने के लिए कहा गया था।

अहमद ने कहा कि कांग्रेस के दोस्तों के फोन आए थे, जिनमें बताया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उन पर हमला करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और कहा कि उनकी राय गलत हो सकती है, लेकिन बोलने का पूरा हक है।

पिछले शनिवार को शकील अहमद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं के सामने असहज महसूस करते हैं और सिर्फ अपनी तारीफ करने वाले युवाओं को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के इसी रवैये के कारण वे अपनी पारंपरिक सीट अमेठी हार गए थे। बता दें कि अहमद ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

भाजपा ने शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि इन आरोपों ने राहुल गांधी की तानाशाही शैली को उजागर कर दिया है।

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इन बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि पार्टी के अंदरूनी मुद्दों पर खुले मंच पर बात करना उचित नहीं है।

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने शकील अहमद को जयचंद कहा। टैगोर ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को जोड़ने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की, लेकिन अहमद जैसे लोग नए मालिकों को खुश करने के लिए उन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने अहमद को 2026 के जयचंदों के नए समूह का हिस्सा बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें