BREAKING NEWS

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: IAS समेत बड़े शराब-होटल कारोबारियों के यहां दूसरे दिन पहुंची ED की टीम, देखें

Admin Wed, Mar 29, 2023

लगातार दूसरे दिन ED की रेड, दुर्ग, भिलाई सहित यहां पहुंची टीम... RAIPUR. छत्तीसगढ़ केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार दूसरे दिन भी पहुंची। ईडी की टीम ने आज दुर्ग, भिलाई और राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई ठिकानों पर छापा मारा है, जहां टीम द्वारा जनप्रतिनिधियों सहित कारोबारियों के यहां जांच-पड़ताल चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दुर्ग में दीपक नगर स्थित विनोद सिंह (विनोद बिहारी) के निवास पहुंची। यहां छह सदस्यों की टीम पहुंची है और जांच की जा रही है। ईटी की टीम के साथ ही CRPF के जवान भी शामिल है। दीपक नगर में गली नंबर चार विनोद सिंह का निवास है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल विनोद सिंह मध्यप्रदेश के सतना में है। विनोद सिंह शराब और होटल कारोबारी है। वहीं विनोद सिंह के परिवार से मीना सिंह वर्तमान में दुर्ग नगर निगम में पार्षद है। सूत्रों ने बताया कि विनोद सिंह के घर के तीनों दरवाजों में ईडी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दीपक नगर चार गाड़ियों में पहुंची, जिसमें ईडी के अधिकारियों से लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान साथ में रहे। ऐसा माना जाता है कि बड़े रसूखदारों से विनोद सिंह के संबंध है। इसके साथ ही भिलाई के नेहरू नगर में अतुल सिन्हा के यहां भी ईडी की टीम पहुंची है। अतुल सिन्हा छत्तीसगढ़ वेयर हाउस में सप्लायर है। इसके साथ ही सेक्टर-9 स्थित एपी.त्रिपाठी के ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंची है और जांच-पड़ताल चल रही है। वहीं भिलाई के ही खुर्सीपार स्थित पप्पू बंसल के घर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही जांच-पड़ताल चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, बड़े शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया), होटल कारोबारी अनवर ढेबर व अन्य लोगों के ठिकानों में ईडी की टीम जांच कर रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को ही ईडी की टीम छत्तीसगढ़ में भिलाई, रायपुर सहित अलग-अलग दबिश दी थी। इसमें रसूखदार कारोबारियों से लेकर शीर्षस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के ठिकानों पर लंबी छानबीन हुई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें