BREAKING NEWS

बारात से लौटा पति देख रह गया सन्न

, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

आज जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट, यहां देख सकेंगे परिणाम

रजिस्ट्री से हटाया गया अतिरिक्त शुल्क, संपत्ति खरीदना हुआ आसान

आज बन रहा है सर्वा​र्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एट्टापारा (गोगुंडा) इलाके में सुरक्षा बल : सुरक्षा बलों ने नक्सली स्मारक किया ध्वस्त

Vinod Prasad Tue, Feb 17, 2026

सुकमा। केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एट्टापारा (गोगुंडा) इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कॉम्बिंग एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) के दौरान एक नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया।
सुरक्षा बलों के अनुसार ए/74 वाहिनी और कोबरा 201 बटालियन की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर सुबह करीब 5.30 बजे अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान वर्ष 2021 में निर्मित एक स्मारक मिला, जिसे प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों मुचाकी मासे, राबा सिगा और पोडियम हिड़मा की स्मृति में बनाया गया बताया गया।

सुरक्षा बलों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में सुबह लगभग 6.15 बजे उक्त स्मारक को हटाया गया।
हिमांशु पांडेय, कमांडेंट सीआरपीएफ 74 वाहिनी ने कहा कि नक्सली स्मारक संगठन के प्रभाव के प्रतीक के रूप में उपयोग किए जाते हैं। उनके अनुसार ऐसे ढांचों को हटाना क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों का सहयोग सुरक्षा अभियानों के लिए महत्वपूर्ण है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार नक्सली स्मारक स्थानीय स्तर पर संगठन की उपस्थिति दर्शाने के लिए बनाए जाते हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि ऐसे प्रतीकों को हटाने का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें