BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: झुलसाती गर्मी,और ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्री हो रहे बीमार

Admin Wed, May 17, 2023

रायपुर । गर्मी के पिक सीजन में लंबी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में दो महीने तक वेटिंग के हालात है, बावजूद इसके यात्री भीषण गर्मी में ट्रेन से ही सफर को सुरक्षित मानकर यात्रा करना चाह रहे है। वेटिंग के बीच गोंदिया-बरौनी जैसी मुख्य ट्रेन के लिए यात्रियों को तीन से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह है कि ऐसा कोई दिन नहीं जब औसतन हर दिन दो से तीन घंटे का समय यात्रियों का बर्बाद न होता हो। इसके अलावा शिवनाथ एक्सप्रेस, सारनाथ,दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, अमरकंटक, आजादहिंद, नौतनवा एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेने घटों लेट से आ-जा रही। ट्रेने समय पर कब से चलेंगी इस बारे में रेलवे के अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में रेलवे यात्रियों की परेशानी कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते रायपुर स्टेशन का आधुनिकीकरण करने के लिए सात दिन का मेगा ब्लाक के कारण कई ट्रेने रद रही वही कुछ ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया गया। इस दौरान भरी दूपहरी में यात्री काफी परेशान रहे। पिछले पांच महीने से लगातार ट्रेने रद होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट तक रद कराना पड़ा था, लेकिन इतने से ही यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हुई है। पिछले लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों का तीन से आठ-आठ घंटे तक की देरी से चल रही है। पहले दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचने वाली ट्रेन अब शाम छह बजे पहुंच रही है। ऐसे हालात में यात्रियों को घंटों स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं अचानक से ट्रेन रद होने के कारण यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।कई दिनों से पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस,अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस आदि ट्रेने घंटों लेट से आना-जाना कर रही है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें