BREAKING NEWS

, लगातार हो रही मौतों से वन विभाग में हड़कंप, वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे

फिर दोस्त से कराया दुष्कर्म; वारदात के बाद जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी सचिव बने जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह, विजय जांगिड व संपत कुमार की छुट्टी

, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख रुपये पार, APK फाइल से मोबाइल हैक

खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर दी परिवार के सदस्य की हत्या की धमकी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CRIME : वॉशिंग मशीन का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, : , बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख रुपये पार, APK फाइल से मोबाइल हैक

Vinod Prasad Sat, Nov 21, 2026

बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी को निशाना बनाकर उनके बैंक खाते से 9 लाख 49 हजार 364 रुपए पार कर दिए। अधिकारी को वॉशिंग मशीन ठीक कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। ठगों ने कंपनी का प्रतिनिधि बनकर उनसे संपर्क किया और शिकायत दर्ज करने के बहाने वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका निवासी विपीन किशोर कुजूर (51) बैंक ऑफ बड़ौदा की रहंगी-चकरभाठा शाखा में ज्वाइंट कस्टोडियन अधिकारी हैं। उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने 1 नवंबर को गूगल पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजा।

गूगल पर मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर वॉट्सऐप के जरिए एक APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा।

अधिकारी ने फाइल डाउनलोड कर उसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। हालांकि, इसके बाद शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसी दौरान ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते पर सेंध लगा दी।

कुछ दिनों बाद अधिकारी के मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 13 से 15 नवंबर के बीच अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 9 लाख 49 हजार 364 रुपए निकाल लिए गए हैं।

इसके बाद पीड़ित ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोई व्यक्ति बैंक अधिकारी, कंपनी कर्मचारी या परिचित बनकर OTP, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगे तो उसे बिल्कुल साझा न करें। मोबाइल पर आने वाला OTP किसी को न बताएं और अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग एवं सुरक्षित पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी।

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर ठग कई बार कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते फर्जी नंबर इंटरनेट पर डाल देते हैं। ऐसे नंबरों पर संपर्क करने से लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर करें।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि साइबर ठग अक्सर लोगों पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाते हैं। ऑनलाइन नौकरी, अधिक मुनाफे वाले निवेश, इनाम, गेमिंग या आकर्षक ऑफर के नाम पर पैसे मांगे जाने पर पहले पूरी जानकारी की जांच करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें