BREAKING NEWS

से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव स

जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने 6 लोगों की जिंदगी : फिल्म देखकर लौट रहें 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई

Vinod Prasad Wed, Nov 19, 2025

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने 6 लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

फिल्म देखने आए थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने के लिए आए थे और लौटते वक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के कार में सवार 12  मे से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। दो घायलों को जगदलपुर रिफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक फरसगांव ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के निवासी थे। 12 युवक 18 नवंबर को मूवी देखने कोंडागांव आए हुए थे। रात में वापस लौटते वक्त स्कॉर्पियो मसोरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों नूतन मांझी (18), शत्रुघन मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की मौत हो गई।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें