BREAKING NEWS

पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत

उमस और तेज धूप से बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे रहेंगे बेहद गर्म

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

एक साथ हवा और जमीन पर हमला करेगी भारत की नई ULPGM-V3 मिसाइल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Vinod Prasad Tue, May 19, 2026

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुई घटना ?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हीरामणि साहू (80) के रूप में हुई है, जो कि सेवानिवृत्त शिक्षक थे। आज सुबह 5 बजे के आसपास हीरामणि रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी वो भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटें आने के कारण हीरामणि साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

मातम में बदली शादी की खुशियां

बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक के परिवार में हाल ही में एक विवाह संपन्न हुआ था। घर में अभी शादी की बधाइयों और खुशियों का माहौल था, लेकिन सुबह-सुबह आई इस खबर ने शादी के जश्न को पल भर में गहरे मातम में बदल दिया।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें