BREAKING NEWS

संस्कृति और संगीत के रंग, राज्यपा रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत

राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सामने आई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, एक बार फिर देखने को मिलेगी : सामने आई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, एक बार फिर देखने को मिलेगी अजय देवगन की शानदार एक्टिंग…

Vinod Prasad Mon, Oct 13, 2025

Release Date : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ आखिरकार सुर्खियों में है। साल 2019 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, चाहे वह कहानी हो या गाने, दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इसके सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

अजय देवगन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है “प्यार का सीक्वल है क्रूशल, क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पैरेंट्स का अप्रूवल?” साथ ही #FamilyVsFamily हैशटैग ने फिल्म की कहानी के बारे में थोड़े संकेत दे दिए हैं। जहां दिल और रिश्तों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

फिल्म में इस बार एक नया ट्विस्ट भी जुड़ा है। इसमें आर माधवन अहम भूमिका में दिखाई देंगे। मोशन पोस्टर में वह अजय देवगन को कार से धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि दोनों किरदारों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। फैंस का कहना है कि इस सीक्वल में रोमांस और ड्रामा के साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें