BREAKING NEWS

आज है स्कंद षष्ठी, यहां देखें बुधवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

बुधवार का दिन 4 राशियों को दिलाएगा नौकरी-कारोबार में तरक्की,पढ़िए दैनिक राशिफल

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बागियों ने पूरा गणित बिगाड़ा: अजीत कुकरेजा की दावेदारी से कांग्रेस में हलचल तेज, सागर बैस ने भी किया समीकरण खराब, भाजपा की भी राह में भी कांटे

रायपुर 30 अक्टूबर 2023। इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के बागियों ने पूरा चुनावी समीकरण बिगाड़ दिया है। बस्तर से लेकर रायपुर तक और सरगुजा से लेकर दुर्ग तक बागियों की लंबी फौज है। नामांकन के आखिरी दिन बागियों ने जिस शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरा, उसने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के कान खड़े कर दिये हैं। रायपुर में जहां अजीत कुकरेजा ने बागी नामांकन भरा, तो वहीं कसडोल से कांग्रेस के बागी गोरेलाल साहू ने निर्दलीय पर्चा भर दिया। दोनों की दावेदारी कांग्रेस के लिए बड़ी चिंता की बात हो सकती है। भाजपा की स्थिति भी इसी से मिलती जुलती है। दरअसल अब तक रायपुर उत्तर में समीकरण बैलेंस था। भाजपा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पाले में जहां 30 हजार से ज्यादा उड़ीया वोटर दिख रहा था, वहीं सिंधी व पंजाबी वोटरों की उतनी ही संख्या कुलदीप जुनेजा के साथ थी। ऐसे में अजीत कुकरेजा की दावेदारी ने कांग्रेस के पूरे समीकरण का सत्यानाश कर दिया है। जाहिर है कुकरेजा ज्यादा नुकसान कुलदीप जुनेजा का ही करेंगे। ऐसे में बीेजेपी को फायदा हो सकता है। ऐसा ही कुछ हाल बाजेपी के साथ भी है, जहां बीजेपी के बागी नेता ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन जमा करने के आखिरी दिन सावित्री जगत ने पर्चा भरा। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सावित्री जगत ने अपना पर्चा भरा। इस दौरान सावित्री जगत ने कहा कि उन्हें महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए उत्तर विधानसभा कितना मुश्किल यह नही जानती, लेकिन उनकी जीत रायपुर उत्तर से सुनिश्चित है। कांग्रेस के एक और प्रत्याशी सागर सिंह बैस की मुंगेली से दावेदारी से कांग्रेस का पूरा गणित गड़बड़ाया है। जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ताल ठोंकने वाले सागर सिंह बैस की दावेदारी से कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर हो गयी है। ऐसे ही कुछ स्थिति सरायपाली में किस्मतलाल नंद को भी प्रत्याशी बनाकर जोगी कांग्रेस ने कर दी है। कसडोल में कांग्रेस के बागी ने बढ़ायी मुश्किल कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर गोरेलाल साहू ने आज निर्दलीय नामांकन भरा। जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा उतारे प्रत्याशी संदीप साहू को लेकर क्षेत्र में पैराशूट प्रत्याशी कहा जा रहा, वही भाजपा ने भरोसा धनीराम पर जताया, लेकिन दोनो ही राष्ट्रीय पार्टी के उमीदद्वारो से क्षेत्र में असंतोष देखा जा रहा। स्थानीय और जिला पंचायत सभापति के निर्दलीय उमीदवारी करने के बाद से ही क्षेत्र में एकजुटता भी देखते नहीं बन रहा। नामांकन के बाद गोरेलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी पर भरोसा जताते स्थानीय लोगो को ठगने का काम किया। वही भाजपा ने भी ऐसे प्रत्याशी पर भरोसा जताया जो कभी स्थानियो तक पहुंचा ही नही, कसडोल विधानसभा क्षेत्र न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में जनसँख्या के माफ दंड से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हैं और नामांकन के अंतिम दिन लोगो का जनसैलाब निर्दलीय उम्मीदवार गोरेलाल साहू के समर्थन में दिखा। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें