BREAKING NEWS

: लोकसभा से पास हुआ सख्त कानून, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और रु.10 करोड़ तक जुर्माना

‘वंदे मातरम्’ बिल, जानिए क्या बदल जाएगा नया कानून लागू होने के बाद

कच्चा तेल 88 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें आगे क्या होगा

देश में दूसरा और दुनिया में 66वां स्थान हासिल

के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: राजवाड़े

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

ASQ सर्वे में रायपुर माना एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि : देश में दूसरा और दुनिया में 66वां स्थान हासिल

Vinod Prasad Wed, Jul 29, 2026

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर ने यात्री सेवा गुणवत्ता के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वेक्षण 2026-27 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में रायपुर एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के हवाई अड्डों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, विश्व स्तर पर रायपुर एयरपोर्ट को 66वीं रैंक मिली है।

सर्वेक्षण में रायपुर एयरपोर्ट को 4.93 ASQ रेटिंग प्राप्त हुई, जो एएआई के सभी हवाई अड्डों की औसत रेटिंग 4.88 से अधिक है। इस सूची में पुणे एयरपोर्ट ने 4.97 रेटिंग के साथ देश में पहला और विश्व स्तर पर 57वां स्थान हासिल किया है।

रायपुर एयरपोर्ट के बाद पटना, वाराणसी, देहरादून, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा और इंदौर एयरपोर्ट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले स्थान प्राप्त किए हैं।

एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) कार्यक्रम यात्रियों से सीधे मिले फीडबैक के आधार पर हवाई अड्डों की सेवाओं का मूल्यांकन करता है। इसमें स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, चेक-इन प्रक्रिया, प्रतीक्षा समय, कर्मचारियों का व्यवहार, यात्री सुविधाएं और यात्रा अनुभव जैसे कई मानकों को शामिल किया जाता है।

रायपुर एयरपोर्ट की इस उपलब्धि को अधिकारियों और कर्मचारियों, एयरलाइंस, सीआईएसएफ, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के बेहतर समन्वय का परिणाम बताया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें