BREAKING NEWS

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..

घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिट

LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: होली के लिए रंग-गुलाल का बाजार सजकर तैयार

Admin Sun, Mar 5, 2023

होली के रंगों का बाजार सजकर तैयार हो गया है, खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध हैं। बाजार में आई गुलाल गन से इस बार जमकर रंगों की बौछार होंगी। लोगों को गुलाल गन खूब पसंद आ रहा है, वहीं बच्चों के लिए खूबसूरत पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है। कार्टून पात्रों और पीएम मोदी के मास्क भी दुकानों पर सजे दिख रहे है। दुकान रंगों और गुलाल के साथ-साथ गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं। इस बार गुलाल और रंगों के दाम बढ़े हैं। पिछले सालों के मुताबिक इस बार पांच प्रतिशत दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिचकारी और अन्य सामानों पर दामों में कोई खास फर्क नहीं आया है। लोगों को हर्बल गुलाल पंसद आ रहा है। हर्बल गुलाल 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक उपलब्ध है। बाजार में राइफल, फ्रेशर गन, वाटर टैंक और स्मोक गुलाल लोगों को लुभा रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार होली पर इस बार राइफल और फ्रेशर गन की ज्यादा मांग है। इसके अलावा मैजिक गन, वाटर टैंक, वजूबा, स्पाइडर मैन, छोटा भीम की पिचकारियां बच्चों को पसंद आ रही हैं। डोरीमोन छोटा भीम की ढोलक भी बच्चे खरीद रहे हैं। इसके अलावा मोदी, शेर, बंदर, स्पाइडर मैन अन्य मुखौटों की डिमांड है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें