BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: लोकसभा चुनाव तक बनी रहेगी सियासी सरगर्मी, अब इन राज्यों में बजेगा चुनावी बिगुल

Admin Mon, May 15, 2023

इस साल के अंत तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसका लोकसभा चुनाव पर काफी असर पड़ सकताLk AA नईदिल्ली (ए)। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन इस साल होने वाले अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण 2024 के लोकसभा चुनाव तक सियासी सरगर्मी बनी रहेगी. अगले साल आम चुनाव के साथ भी कम से कम तीन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं. कर्नाटक के बाद अब इस साल छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव होने हैं। नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में 2023 में विधानसभा चुनाव हो गए हैं. 2023 के अंत में राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज जाएगा. इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी में इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल तीन जनवरी, 2024 को और मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी, 2024 को खत्म हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में को सकते हैं चुनाव इसके अलावा राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, 2024 को और तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी, 2024 को खत्म हो जाएगा. इन सभी राज्यों में एक साथ चुनाव होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. इस साल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. पीटीआई के सूत्रों ने पहले कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 2023 की गर्मियों में चुनाव हो सकते हैं और चुनाव का समय सुरक्षा की स्थिति पर निर्भर करेगा। लोकसभा के साथ हो सकते हैं तीन राज्यों में चुनाव ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. आम तौर पर लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होते हैं, इसलिए संभावना है कि इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संसदीय चुनाव के साथ हो सकते हैं. हाल ही में हुए चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो कांग्रेस को जहां कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीत मिली है तो वहीं बीजेपी को गुजरात, त्रिपुरा में जीत हासिल हुए. जबकि नगालैंड, मेघालय में बीजेपी सरकार का हिस्सा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें