BREAKING NEWS

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम 6 बजे तक का मौका

सेंटर में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, लोक संस्कृति ने बांधा समां

खेती-किसानी को मिला नया संबल

भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा - 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर में आज मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक : रायपुर में आज मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, इस महीने 5 दिन बंद रहेंगी दुकानें

Vinod Prasad Fri, Aug 15, 2025

रायपुर।  राजधानी रायपुर में पांच दिनों तक मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 16 अगस्त (कृष्ण जन्माष्टमी), 19 अगस्त (पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस), 26 अगस्त (गणेश चतुर्थी) और 27 अगस्त (पर्युषण का अंतिम दिवस) को पूरे निगम क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और सभी मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर जारी किया गया है। इन तिथियों पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो सके।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

महापौर मीनल चौबे ने चेतावनी दी है कि पावन पर्वों के दौरान होटलों या किसी भी प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

नगर निगम ने निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। तय तारीखों में यदि कोई नॉन वेज बेचते हुए पाया जाता है या शिकायत सही पाई जाती है, तो दुकान को सील कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें