BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: स्थापना दिवस पर भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 23 हजार बूथों पर तय किए कार्यक्रम, माइक्रो मैनेजमेंट में लगी पार्टी को हनुमान जयंती पर नया मोदी संदेश…!!

Admin Fri, Apr 7, 2023

छत्तीसगढ़ में भाजपा डबल टारगेट के साथ काम करेगी। गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बड़े नेताओं ने यही कहा। दोहरा टारगेट इस वजह से क्योंकि प्रदेश में 15 साल के सत्ता काल को खो चुकी भाजपा को फिर से शासन की कुर्सी का सफर तय करना है। दूसरी ओर लोकसभा में भी सीटें जीतनी हैं ताकि केंद्र में मोदी सरकार की हैट्रिक लग सके।
आज देशभर में बीजेपी स्थापना दिवस मना रही है। प्रदेश के हर मुहल्ले में भाजपा के कार्यकर्ता इससे जुड़े कार्यक्रम कर रहे हैं। रायपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत अन्य नेताओं ने भाजपा के पुरखों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता माजूद रहे। प्रदेश कार्यालय में सभी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। 23 हजार बूथों पर कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा- आप जैसे सहयोगियों की वजह से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ रहा है। भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए साव ने कहा कि गांव, गरीब किसान के हित में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश के 23 हजार से अधिक बूथों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यालयों को सजाया गया है। उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान पूर्व IAS और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं। हर बूथ पर आम लोगों के साथ बूथ अध्यक्षों के घरों पर ध्वजारोहण कर रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। भाजपा की अब तक की यात्रा एतिहासिक रही है। डबल टारगेट पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, आज हनुमान जयंती भी है, नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। आज का ये दिन जनसंघ की यात्रा को याद दिलाता है। आज 18 करोड़ से सदस्यों के साथ देश का सबसे बड़ा दल भाजपा है। हम उस संगठन से हैं जिसने अटल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण कियाPM मोदी ने किया हनुमान जी से इंस्पायर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को भगवान बजरंग बली की बातें बताकर इंस्पायर किया। पीएम मोदी ने कहा- हनुमान जी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही भाजपा की प्रेरणा है। एक और प्रेरणा है। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो कठोर हो गए। जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद, कानून-व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है मां भारती को मुक्त कराने के लिए।। हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो उनके भीतर का कैन डू एटीट्यूड और संकल्पशक्ति हर प्रकार की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सो काज कठिन जग माही, जो नहिं होइ तात तुम पाहीं। ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो हनुमान नहीं कर सकते। लक्ष्मण पर संकट आया तो हनुमान संजीवनी पर्वत ले आए। भाजपा भी लोगों की समस्या हल करने के लिए ऐसा प्रयास करती रही है, करती रहेगी। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम। Cglive24 new

विज्ञापन

जरूरी खबरें