BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भुनेश्वर साहू हत्याकांड से जुड़े भड़काऊ पोस्ट के मामले में 8 भाजपा नेताओं को नोटिस, कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई…!!

Admin Tue, Apr 18, 2023

भारतीय जनता पार्टी के 8 नेताओं के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया है​। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इन नेताओं ने प्रदेश की फिजा को बिगाड़ने का काम किया। हाल ही में कांग्रेस ने इस मामले शिकायत भी रायपुर पुलिस से की थी। अब चूंकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। नेताओं को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मामले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी भड़क गए, इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के दबाव में पुलिस के अफसर काम कर रहे हैं। ओपी चौधरी ने कहा- कांग्रेस पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह सरेआम मारपीट करते हैं, उन पर कुछ नहीं होता। आबकारी मंत्री कवासी लखमा बच्चों से कहते हैं नेता बनना है कि तो अधिकारियों का कॉलर पकड़ो। अवैध के मामले में तहसीलदार ने कार्रवाई की तो उसे धमकाने कांग्रेस की विधायक शकुंतला साहू पहुंच गई। भाजपा और उनके कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे चाहे जितने केस करें, या हमें जेल भेजें। इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी बीजेपी प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा योगी साहू भाजपा युवा मोर्चा संयोजक कमल शर्मा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर शुभांकर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन भाजपा कार्यकर्ता बिट्टू पाणीग्रही कांग्रेसियों की शिकायत में क्या था कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट किए और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से बयान दिए। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत किया। भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने अपने ट्वीट हैंडल पर बढ़ा-चढ़ाकर अतिशयोक्तिपूर्ण झूठा पोस्ट डाला कि साजा विधानसभा क्षेत्र में भुनेश्वर साहू की जिहादी मानसिकता के लोगों ने हत्या कर दी। लव जिहाद के 8 से ज्यादा केस उस क्षेत्र में हो चुके हैं। शिकायत में कहा गया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राजधानी रायपुर में 7 अप्रैल 2023 को पत्रकारों से चर्चा करते हुये बयान दिया कि ‘‘मदरसो में बम, गोली, बारूद और आतंकवाद’’ की शिक्षा दी जाती है। बृजमोहन बोले – सच बताना हेट स्पीच नहीं वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस मसले पर कहा है कि कांग्रेसी डरे हुए घबराए हुए हैं। वे अपनी गलतियों को छिपाने के लिए लोगों के अधिकारों का दमन कर रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा किया गया पोस्ट मैंने भी देखा है। उनके पोस्ट में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे हेट स्पीच कहा जाए या लोगों को भड़काने वाला माना जाए। अगर सच बोल रहे हैं तो यह कौन सा हेट स्पीच है? भाजपा के खिलाफ पूर्वाग्रह से कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर बृजमोहन ने कहा कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए की वे दूध के धुले हुए नहीं हैं। वे सरकार की गलत बातों को सिर आंखों पर लेकर कार्य करेंगे तो हम भी केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि जिन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले व अन्य तरह की जांच चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें