BREAKING NEWS

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

-खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मंत्री राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG – सड़क किनारे मिले 2 : रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

Vinod Prasad Sun, May 10, 2026

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घिरघोली गांव में सड़क किनारे मिले दो रहस्यमयी बॉक्स से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे “काला जादू” और टोना-टोटका समझ लिया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉक्स खोले तो अंदर चूड़ी, साड़ी, चावल, नारियल और नींबू जैसी सामग्री मिली।

दरअसल, यह पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। घिरघोली गांव के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे दो बंद बॉक्स पड़े मिले। देखते ही देखते इन संदिग्ध बॉक्स की खबर गांव में फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। किसी ने इसे टोना-टोटका बताया, तो किसी ने काला जादू और तांत्रिक क्रिया की आशंका जता दी। आखिरकार मामले की सूचना छुईखदान पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ और बढ़ती अफवाहों के बीच पुलिस ने सावधानीपूर्वक दोनों बॉक्स खोला। जैसे ही डिब्बों का ढक्कन खुला, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अंदर से चूड़ी, साड़ी, चावल, नारियल और नींबू जैसी सामग्री निकली।

सामान देखकर गांव में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया। किसी ने इसे शादी-ब्याह का सामान बताया, तो कुछ लोग अब भी इसे रहस्यमयी घटना मान रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी बिलकिस खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शादी समारोह से जुड़ी सामग्री का लग रहा है, जो संभवतः रास्ते में छूट गई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें