: नगर निगम भिलाई ब्रेकिंग: भाजपा के 8 पार्षदों पर लटक रही है बर्खास्तगी की तलवार… सभापति ने कहा सदन की अवमानना की….
Admin Sun, Apr 2, 2023
भिलाई नगर 02 अप्रैल 2023: नगर निगम भिलाई के आठ भाजपा पार्षदो पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू के अनुसार 31 मार्च को बजट के लिए बुलाए गए विशेष सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षदों ने सदन की अवमानना की जिन्होंने उनके खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा कर दी गई है निगम में सामान्य सभा की बैठक के दौरान सदन की गरिमा खराब करने के आरोप में भाजपा के 8 पार्षदों की पार्षदी जा सकती है। इसको लेकर निगम में संकल्प भी पारित हो गया है। जिन 8 पार्षदों की बर्खास्तगी की जानी है, उनमें वार्ड 17 नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा सहित वार्ड 38 वरिष्ठ पार्षद पीयूष मिश्रा, वार्ड 11 महेश वर्मा, वार्ड 41 वीणा चंद्राकर, वार्ड 30 सत्यादेवी जायसवाल, वार्ड 42 विनोद सिंह, वार्ड 20 स्मिता दोड़के और वार्ड 15 संतोष मौर्या का नाम शामिल है।
भिलाई नगर निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षदों पर निगम भिलाई की सामान्य सभा में सदन की गरिमा को तार-तार करने का आरोप लगा है। इसलिए इनके खिलाफ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 19 ख के तहत कार्रवाई के लिए संकल्प पारित किया गया है। सभापति गिरवर बंटी साहू की ओर से यह संकल्प नगर निगम भिलाई कमिश्नर डॉ. रोहित व्यास को भेजा जा चुका है। अब कमिश्नर की ओर से दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे को यह पत्र भेजा जाएगा। संभागायुक्त मामले में सुनवाई करेंगे। सुनवाई के दौरान यदि पार्षदों पर लगे दोष सिद्ध हो जाते हैं तो आठों पार्षदों की बर्खास्तगी तय है
भिलाई निगम के इतिहास में 4 पार्षद हो चुके हैं बर्खास्त आपको बता दें कि, नगर निगम भिलाई के इतिहास में अब तक चार पार्षद धारा-19 ख के तहत बर्खास्त हो चुके हैं। इनमें लालचंद वर्मा, देवेंद्र यादव, जयशंकर चौधरी, रीती देशलहरे का नाम शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार भी केस को काफी स्ट्रांग बनाया जा रहा है। ताकि इन 8 पार्षदों की बर्खास्तगी हो जाए।
सभापति गिरवर बंटी साहू, पार्षदों को इस पर आपत्ति थी तो बाहर ही मामले को सुलझा दे इससे सदन का कोई लेना देना नहीं था सदन के भीतर इस तरह सामग्री लेकर आना और सबके सामने टेबल पर रख कर सदन की अवमानना है सभापति के अनुसार वह बैठक की कार्यवाही विवरण में उसका उल्लेख करते हुए शासन को ऐसे सभी पार्षदों की बर्खास्तगी को लेकर पत्र भी लिखें
विज्ञापन