BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: लग्जरी कार में लाई जा रही एमपी की शराब! इस भाजपा नेता से जोड़े जा रहे तस्करी के तार

Admin Thu, May 4, 2023

PENDRA. मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले और छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के बॉर्डर में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से 90 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहडोल जिले के केशवाही से टाटा सफारी कार में अवैध अंग्रेजी शराब लोडकर तस्करी की जा रही हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतमा थाना प्राभारी अजय बैगा ने अपने स्टाफ के साथ कार का पीछा किया तो ड्राइवर जुनहा टोला ग्राम पथरौडी के पास कार को छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 91 लीटर शराब मिली। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख 2 हजार रुपए और कार की कीमत 15 लाख रुपए आंकी जा रही हैं। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया हैं। फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी में एक बड़े भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घूमते देखे गए थे। गाड़ी नंबर की जानकारी के आधार पर जब गाड़ी का पता किया गया तो यह गाड़ी गंगा मिश्रा नाम के व्यक्ति की बताई गई, लेकिन उन्होंने बताया कि यह गाड़ी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक स्थानीय भाजपा नेता को बेच दी थी, अब उनके द्वारा इस गाड़ी का किस कार्य में उपयोग किया जा रहा था ये सबके सामने हैं। हद तो तब हो गई जब गाड़ी जब्त किए जाने के बाद इस गाड़ी के दस्तावेजों की नोटरी आनन फानन में किसी कुलदीप शुक्ला नाम के शख्स के नाम पर करा दी गई। इससे यह प्रतीत होता हैं कि भाजपा नेता द्वारा अपने गुनाहों पर पर्दा डालने का काम किया गया हैं। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें