BREAKING NEWS

3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ का मिला अनुमोदन

छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक थॉट्स अबाउट गॉड का किया विमोचन

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम : 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Vinod Prasad Fri, Aug 14, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रायपुर के तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिला। केल्हारी, कुटरू, सुकमा और वाड्रफनगर में करीब 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बलरामपुर, सामरी और दंतेवाड़ा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

कुसमी, जगरगुंडा, रघुनाथनगर, कटेकल्याण, बीजापुर, गीदम और तोंगपाल में करीब 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दोर्नापाल, सरसीवा, लटोरी, जनकपुर-भरतपुर, सोनहत, कोटाडोल, छिंदगढ़ और बगीचा में लगभग 1-1 सेंटीमीटर बारिश हुई।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम बदला हुआ रह सकता है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में मौसम के अचानक बिगड़ने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में भी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण रह सकते हैं, जहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

ऐसे में लोगों को तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा मौसम विभाग की स्थानीय चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें