BREAKING NEWS

समर्थन मूल्य पर 141.05 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक

नगरीय निकायों में अब ‘पति-पुत्र, भाई, बहन’ नहीं संभाल सकेंगे महिला जनप्रतिनिधियों का काम, लगाई गई रोक

छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

अब अविवाहितों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज से भारी बारिश के आसार

Vinod Prasad Thu, Aug 7, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से Chhattisgarh Weather शांत था, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन वो राहत देने में नाकाम रही। अब मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है—राज्य में फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है।

मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में बारिश का दौर दोबारा शुरू हो जाएगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में आज आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिससे लोगों को बढ़ती उमस से राहत मिलने की संभावना है।

इन जिलों में रहेगा भारी बारिश का असर
मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए राहत भरी खबर
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार होने वाली बारिश कृषि कार्यों के लिए फायदेमंद होगी। जो किसान अब तक मानसून की सुस्ती से चिंतित थे, उन्हें इस बदलाव से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें