BREAKING NEWS

समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को किया जाएगा वितरण

बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

मायके जाने निकली महिला तीन बच्चों सहित रहस्यमयी तरीके से लापता, 7 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : मंत्री मनोहर लाल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ में ठंड की विदाई? : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 2 दिनों में बदलेगा मिजाज!

Vinod Prasad Mon, Feb 9, 2026

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका मतलब है कि अब रात के वक्त महसूस होने वाली हल्की ठिठुरन कम हो जाएगी और गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

तापमान में अचानक होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर छत्तीसगढ़ के किसानों और आम जनजीवन पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रबी की फसलों पर असर पड़ सकता है, वहीं सुबह-शाम की ठंड कम होने से मौसमी बीमारियों (सर्दी-खांसी) का खतरा भी बढ़ जाता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) वर्तमान में 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 9 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारतीय क्षेत्रों में बदलाव दिखेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। अगले 4 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे रात की ठंडी हवाएं गायब हो सकती हैं।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर में अब भी ठिठुरन

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाई रही और दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें