BREAKING NEWS

इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

पत्थर से सिर कुचलकर बाउंसर को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

किसान निरंजन

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश-आंधी के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन दिल्ली : करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड नासिर हुसैन गिरफ्तार, ऐसे मिली सफलता

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में हुई करोड़ों की चोरी के केस में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है. इसके लिए दुर्ग पुलिस की टीम को दिल्ली में 15 दिनों तक डेरा डालकर रहना पड़ा. चोरी के मुख्य आरोपी और अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना नासिर हुसैन को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने कई गेटअप बदले. कभी पुलिस के जवान बकरा विक्रेताओं के बीच गए और जानकारियां जुटाई. इसके साथ ही जनगणना अधिकारी का गेटअप बदलकर आरोपी को फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा. नासिर को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया है

दुर्ग क्राइम डीएसपी ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

दुर्ग क्राइम डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली में 15 दिनों तक डेरा डाला. घनी आबादी के बीच आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों ने स्थानीय बकरा विक्रेताओं के साथ रहकर जासूसी की. इसके बाद, रणनीतिक रूप से जनगणना अधिकारी का वेष धारण कर घर-घर जाकर नासिर के मूवमेंट की सटीक जानकारी जुटाई.जासूसी के दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी के पैसों से खरीदी कार द्वारा बिहार के दरभंगा भाग रहा है. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और यमुना एक्सप्रेस-वे से भाग रही कार का लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा किया. उसके बाद आगरा रोड के पास आरोपी को दुर्ग पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया- यदु मनी सिदार, क्राइम डीएसपी, दुर्ग

आरोपी नासिर हुसैन ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2019 से मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में करोड़ों की चोरियों को अंजाम दे चुका है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1,22,000 रुपये नगद, 7 लाख रुपये का डायमंड ब्रेसलेट, अमेरिकन डायमंड, सोना-चांदी, और 3 लाख रुपए के नए कपड़े को बरामद किया है.

दुर्ग पुलिस ने मेरठ में भी कार्रवाई की

इस मामले में मेरठ से सह-आरोपी हाशिम खान और चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलरी संचालक सलीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 लाख रुपये का सोना भी बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें