BREAKING NEWS

अभियान को मिल रहा जन-जन का साथ

मशरूम उत्पादन से पुष्पा साव ने बदली अपनी तकदीर

कोर्ट में भूपेश बघेल ने की मुलाकात

अब 10वीं मंजिल से चलेगा तमिलनाडु सीएम ऑफिस

कहा- छात्रों के हित में लिया गया बड़ा फैसला

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखा : दुर्ग में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी बिजली: मैदान से लौटते समय हादसा, रायपुर-बिलासपुर में भी आंधी और बारिश

Vinod Prasad Thu, May 14, 2026

दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया है। बुधवार शाम दुर्ग जिले के पुरैना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने मैदान गया था।

मृतक की पहचान शक्ति बिश्नोई के रूप में हुई है, जो 12वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान शक्ति अपने दोस्तों के साथ मैदान से लौट रहा था, तभी आकाशीय बिजली उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

इधर, रायपुर और बिलासपुर में भी बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ अंधड़ चला और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। रायपुर में IPL मैच शुरू होने से पहले तेज बारिश हुई, जिसके कारण दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई फैंस बारिश के बीच दौड़कर स्टेडियम पहुंचे।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि 14 और 15 मई को इन गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। बुधवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें