: कुम्हारी पुलिस ने रात 2 बजे HDFC बैंक का एटीएम काटते 03 आरोपियों को रंगे हाथ धरदबोचा, IG ने 10 हजार ईनाम देने की घोषणा की
Admin Wed, Mar 22, 2023
भिलाई। कुम्हारी पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी की तत्परता से देर रात करीब 2 बजे एचडीएफसी बैंक की शाखा कुम्हारी का एटीएम काटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने में सफलता मिली है। ये गिरोह पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी की सतर्कता के कारण बैंक के एटीएम को काटने वाले गिरोह को धर दबोचा गया है। बीती रात्रि 2:00 बजे के करीब कुम्हारी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को से काटते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तीनों आरोपी बालाघाट मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे।थाना प्रभारी सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कुम्हारी दुर्ग के नेतृत्व में
एएसआई मानसिंह सोनवानी, आर. क्रमांक 773 राजकुमार सिंह, आर. क्रमांक121 देवप्रकाश वर्मा, चालक आर.क्रमांक 533 यशवंत साहु ने रात्रि में गश्त के दौरान अपनी सूझबूझ और दक्ष पुलिसिंग से यह सफलता पायी और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।आईजी आनंद छबड़ा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। तीनो आरोपी 17 – 18 साल के हैं।
विज्ञापन