BREAKING NEWS

जानिए दिनभर का पूरा कार्यक्रम

की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान : ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार : छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

Vinod Prasad Thu, Sep 24, 2026

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब 56 दिनों तक चले इलाज के बाद रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया

रायपुर पहुंचने के बाद किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लौटने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उपचार के दौरान उन्हें जिस तरह से लोगों का स्नेह, समर्थन और शुभकामनाएं मिलीं, उसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी ने मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने विपक्ष और दूसरे राजनीतिक दलों से मिले स्नेह का भी उल्लेख करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया

नए प्रदेश प्रभारी को लेकर कही यह बात

भाजपा के प्रदेश संगठन में हाल ही में हुई नई नियुक्तियों पर भी किरण सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने जा रहीं स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग मिलकर एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करेंगे।

ऐसे हुआ था हादसा

किरण सिंह देव के साथ 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना हुई थी। वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका उपचार और ऑपरेशन किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा। अब स्वास्थ्य लाभ के बाद किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ वापस लौट आए हैं।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें