: कबीरधाम बड़ी खबर : अब की बार दिलचस्प होगा कवर्धा चुनाव, हजारों की संख्या में AAP का दामन थाम रहे लोग
Admin Tue, Sep 12, 2023
कबीरधाम बड़ी खबर : अब की बार दिलचस्प होगा कवर्धा
चुनाव, हजारों की संख्या में AAP का दामन थाम रहे लोग
कबीरधाम । छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका हैं। इसी के साथ अलग-अलग विधानसभा में पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान करने का सिलसिला शुरू कर दिया हैं। वही अब की बार कवर्धा विधानसभा का चुनाव बहुत दिलचस्प होता दिख रहा हैं।
बताते चले कि कांग्रेस और आप ने अपने प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है, तो वही भाजपा अभी भी सर्वे में लगी है, क्योंकि पिछले चुनाव को क़िस्सा वो दोहराना नही चाहती। यही कारण है कि भाजपा का मंथन अभी जारी हैं।
वही हम वर्धा विधानसभा चुनाव को दिलचस्प इसलिए मान रहे हैं क्योंकि अभी तक कांग्रेस व भाजपा में मुकाबले की बात होती रही है, लेकिन इस बार स. लोहारा रियासत के राजा खड़गराज को आप पार्टी से मैदान में उतरा गया हैं। कहीं न कही कांग्रेस व भाजपा में खलबली मच गई हैं।
Cglive24 News
Cglive24 News
विज्ञापन