BREAKING NEWS

पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मिलेगी किराये की बाइक,जानें कितना देना होगा किराया…

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका…

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम के निवेशकों को मिलेगा पैसा, नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपए, जल्द लौटाये जायेंगे पैसे

Admin Wed, Sep 20, 2023

रायपुर, 19 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रियल इस्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यश ड्रीम कम्पनी के निवेशकों को नियमानुसार शीघ्र राशि लौटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन दुर्ग को दिए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के साथ न्याय करने के अपने वायदे को पूरा करने की शुरूआत सत्ता की बागडोर संभालते ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में चिटफंड कम्पनियों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ ही 208 चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध प्रकरण कुल 462 प्रकरण दर्ज कर 700 डायरेक्टरों / पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। राज्य में 99 प्रकरणों में चिटफंड कम्पनियों की 141.51 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है, जिसके परिपालन में 55करोड़ रूपए की राशि सम्पत्ति की नीलामी से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। यश ड्रीम रियल इस्टेट कम्पनी की दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सम्पत्तियों की नीलामी से 42.77 करोड़ रूपए की राशि को मिलाकर शासन को लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है। न्यायालय में चिटफंड कम्पनियों की लगभग 68 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की नीलामी के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। Cglive24

विज्ञापन

जरूरी खबरें