: फर्जी काॅल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का हुआ भंडाफोड़
फर्जी काॅल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का हुआ भंडाफोड़
आरोपियान प्रार्थी के साथ 16,00,000/- रूपये की किये थे ठगी…ठगी की घटना को अंजाम देने के लिये दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक मकान चला रहे थे फर्जी काॅल सेंटर…
रायपुर। प्रार्थी हेमंत कुमार साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुपेला दुर्ग में रहता है तथा उसके साढ़ू साउथ कोरिया में रहते है तथा कभी-कभी अपने सुन्दर नगर स्थित मकान में रहने आते है। दिनांक 12.01.2023 को प्रार्थी के साढ़ू ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि जब वह साउथ कोरिया से अपने घर एस.बी.आई कालोनी, सुंदर नगर रायपुर आया था उस दौरान अज्ञात मोबाईल नम्बर 917252953379 व 918447453329 के धारक द्वारा स्वयं का नाम विपुल बताकर फ्यूचर जेनराली लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी का एजेंट होना बताते हुए प्रार्थी के साढ़ू द्वारा लिये गये उक्त कम्पनी के पाॅलिसी का वार्षिक प्रीमियम को भरने हेतु लगातार फोन एवं व्हाॅट्सएप मैसेज किया जाने लगा।
उक्त मोबाईल नम्बर के धारकों द्वारा प्रार्थी के साढ़ू को अपने झांसे में लेने हेतु बीमा कम्पनी की पाॅलिसी प्रीमियम की जानकारी इस ईमेल आईडी Futuregeneralilifeinsurance @protonmail-com का उपयोग करके भी प्रार्थी के साढ़ू से साझा की गई थी।
जिस पर प्रार्थी के साढ़ू द्वारा अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारको पर विश्वास कर दो बीमा पलिसी के प्रीमियम कुल रकम 16,00,000/- बैंक एकाउंट ट्रांसफर के माध्यम से दिए उक्त अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारकों के बताये उनके खातें में ट्रांसफर किया गया।
प्रार्थी के दूसरी पाॅलिसी के प्रीमियम के भुगतान पश्चात् अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारकों द्वारा प्रार्थी को पुनः फोन किया और प्रार्थी के साढ़ू को कहा कि उसने राशि गलत खाते में ट्रांसफर कर दी है और पुनः 7 लाख भेजने के लिए एक दूसरे खाता नम्बर दिया। उक्त कम्पनी के वास्तविक एजेंट नितिन अत्री ने प्रार्थी के साढ़ू के द्वारा किये भुगतान का विवरण अपने कम्पनी में चेक किया तो उसने बताया कि बीमा कंपनी का वास्तविक खाता नंबर और उसके द्वारा भुगतान किए गए बैंक खाते का विवरण अलग-अलग है।
इस प्रकार प्रार्थी के साढ़ू को अज्ञात मोबाईल नम्बरों के धाराकों द्वारा बिमा कम्पनी का पाॅलिसी जमा करने के नाम पर 16,00,000/- रूपये की ठगी की गई थी। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 21/24 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Cglive24 NEWS
विज्ञापन