: दुर्ग रेंज आईजी और एसपी के मुख्य आतिथ्य में अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का हुआ समापन
Admin Fri, Feb 16, 2024
दुर्ग रेंज आईजी और एसपी के मुख्य आतिथ्य में अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का हुआ समापन
दुर्ग। दिनांक-15.02.2024 को अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियेोगिता- 2024 का मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग,(मा.पु से) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग की उपस्थिति एवं जितेंद्र शुक्ला, ( भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग की आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त खेल का आयोजन जिला -दुर्ग में दिनांक-13.02.2024 से 14.02.2024 तक विभिन्न स्थानों पर किया गया। जिसमें जिला-दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के लगभग 120 खिलाड़ियों की कुल-21 प्रतियोगिताएँ फुटबाल, व्हालीबाल, हैण्डवाल, बास्कैटबाल,हॉकी, कबडुडी, बाक्सिंग, जूडो, बुशु एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
समापन समारोह के अवसर पर खेल आयोजन समिति के सचिव अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग द्वारा अतिथियों का अभिवादन कैप एवं बैच लगाकर किया गया। इसके पश्चात जितेन्द्र शुक्ला, (भा.पु. से) पुलिस अधीक्षक, जिला- दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में जिला-दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के खिलाड़ियों द्वारा फुटबाल, व्हालीवाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल,हॉकी, कबडुडी, बाक्सिंग, जूडो, युशू एवं एथलेटिक्स खेलों में सम्मिलित होकर अपनी खेलो का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।
इस खेलकूद के आयोजन से प्रतिभागियों में स्वस्थ खेल भावना का विकास तो हुआ ही है साथ ही हार-जीत को सामान रूप से स्वीकार करने की क्षमता का भी विकास हुआ है। यद्यपि जिला पुलिस बल का दायित्व राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना तथा लगातार व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में अपने क्त्य का निर्वहन करते हुए साहस का परिचय देना है।
जिसके लिए हम पूर्ण समर्पित और कर्तव्य का निर्वेहन हेतु दूर- दराज के क्षेत्र में जहों अपनी खेल प्रतिभा निखारने का उन्हें अवसर नहीं मिल पाता फिर भी हमारे खिलाड़ियों ने तैनाती स्थान पर उपलब्ध संसाथन से अभ्यास कर प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चेम्पियन की टीम को बधाई दी गई। जो टीम एवं खिलाड़ी विजेता नहीं हुये उन्हे आने वाली प्रतियोगिता में अच्छे प्रदशन करने की अपेक्षा करता हूँ। अन्तर जिला कीड़ा प्रतियोगिता खेल जगत का प्रथम पायदान है, जिससे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लिया जा सकता है।
इसके पश्चात् मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग, (भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपने उद्वबोधन कहा की हमें अपने मानव जाति के इतिहास पर दृष्टि डालने से ज्ञात होता है कि आदि काल से ही मानव समाज मे खेलकूद का आयोजन होता रहा है। जो प्रारंभिक स्वरूप में निश्चित नियमों की श्रृंखला में बाध्य नहीं था किन्तु समय काल में प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं निश्चित नियम व पद्धति द्वारा होने लगा है। हमें स्मरण रखना है कि खेलकूद के माध्यम से अनुशासन प्रियता, पारस्परिक सहयोग, तथा आत्मविश्वास का भाव जागृत होता है। विभिन्न खेलकूद के आयोजन से स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास तो होता ही है साथ ही हार-जीत को समान रूप से खेल भावना को स्वीकारने की क्षमता का भी विकास होता है। खेलकूद जहाँ एकता एवं बंधुत्य की भावना पैदा करता है वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मांस पेशियों एवं विभिन्न अंगो को संतुलित तथा परिपक्व बनाने में उर्जा सुजित करने का काम करता है।
राज्य निर्माण के बाद विभाग द्वारा विभिन्न खेल स्र्थाओं के आयोजन हेतु इकाई स्तरसे राज्य स्तर का खेल प्रारूप अब विधिवत तैयार कर लिया गया है आवश्यकता इस बात की कि हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेलस्पर्थाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीड़ा जगत में राज्य की पहचान बनाएँ। इस लक्य को हासिल करनेके लिए प्रतिभागियों एवं आयोजको को सततु अभ्यास एवं दृढठ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होगी। आशा करता हूँ कि वर्ष 2024-2025मे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में हमारे पुलिस प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन कर छ.ग. राज्य एवं पुलिस विभाग को गौरान्वित करेंगे।
खेल प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजको को उनके लक्ष्य कीप्राप्ति हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ कहा गया। इसके पश्चात् एथलेटिक्स के सभी खेल प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण एवं रजत पदक से पुरूस्कृत किया गया तथा टीम गेम्स के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को कप देकर ईनाम वितरण किया गया।
खेल प्रतियोगिता में 43 गोत्ड, 11 सिल्वर एवं 11 ब्रोंज मेडल लेकर ओ्र ऑल चैम्पियनशीप का खिताब जिला-दुर्ग के नाम रही। दुर्ग जिले में विभिन्न जिलों से आये हये खिलाड़ियों ने खेल के आयोजन की उत्तम व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं आयोजनसमिति दुर्ग की प्रशंसा की है तथा ऐसे ही खेल का आयोजन पुलिस विभाग में होते रहे ऐसी इच्छा जाहिर की है।
समापन समारोह केअवसर पर इसके पश्चात् अभिषेक झा, रापुसे. अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग द्वारा अतिथियों का आभार प्रतिवेदन वाचन पढ़ा गया। खेल के आयोजन में सहयोग बी.एस.पी. के रेफरी एवं जिला शिक्षा विभाग के पी.टी.आई. का विशेष योगदान रहा।
Cglive24 NEWS
विज्ञापन