BREAKING NEWS

से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

CG : विश्व धरोहर बनेगा छत्तीसगढ़ का सिरपुर! यूनेस्को की अस्थायी सूची में मिली जगह…..

संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित इन अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, देखें आदेश…..

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़कर घंटों तक हंगामा किया

भिलाई की सीजी लाइव 24न्यूज: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़कर घंटों तक हंगामा किया। 35 वर्षीय होरीलाल अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए गनियारी गांव गया था, लेकिन दोनों के बीच बहस हो गई। पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में आकर वह टावर पर चढ़ गया। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। जैसे ही इस बारे में सूचना मिली, ससुराल पक्ष के लोग उसे समझाने पहुंचे, लेकिन शराब के नशे में वह और ऊंचाई पर चढ़ता चला गया। काफी समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा, लेकिन जब उसकी पत्नी ने साथ चलने की बात मानी, तभी उसने टावर से नीचे उतरने का फैसला किया। आत्महत्या की धमकी देने लगा https://youtu.be/hHW9QokdVP8?si=5euSgDlLrFufFXgR टावर पर चढ़ने के बाद होरीलाल ने कूद जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। 112 टीम के आरक्षक कुंदन सिंह ने युवक को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार विरोध करता रहा। कुंदन सिंह ने फिर उसकी पत्नी को बुलवाया। जब पत्नी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ जाने के लिए तैयार है, तब जाकर उसने नीचे उतरने का फैसला किया। घटना की पूरी कहानी गनियारी गांव पहुंचे होरीलाल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने वापस ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने और अधिक शराब पी ली और फिर बिजली के टावर पर चढ़ गया। जब गांववालों को इस घटना की जानकारी हुई, तो बड़ी संख्या में लोग उसे मनाने पहुंचे। लेकिन जितना वे उसे नीचे आने के लिए कहते, उतना ही वह ऊपर चढ़ता जाता। आखिरकार, वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया। गनीमत रही कि हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में नहीं आया, वरना उसकी जान जा सकती थी। https://youtu.be/hHW9QokdVP8?si=5euSgDlLrFufFXgR पुलिस की सूझबूझ से बची जान आरक्षक कुंदन सिंह को लगा कि अगर वह पुलिस की वर्दी में जाएगा तो युवक घबरा सकता है। इसलिए उसने अपनी वर्दी बदलकर सामान्य कपड़ों में जाने का फैसला किया। एक आम आदमी की तरह उसके पास पहुंचकर उसे भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी उसके साथ चलने को तैयार है। यह सुनते ही युवक नीचे उतर आया और स्थिति नियंत्रण में आई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें