BREAKING NEWS

दो मंत्रियों के निजी स्टाफ में नई नियुक्तियां

4 भारतीय नाविकों की मौत; भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को भारत में मिली मंजूरी

: साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: वादाखिलाफी के विरोध में आप ने विधायक वोरा निवास का घेराव कर मांगा जवाब

Admin Thu, Aug 10, 2023

दुर्ग। आम आदमी पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक अरुण वोरा के पदमनाभपुर स्थित निवास का घेराव कर विधायक से कई मुद्दों पर जवाब मांगा गया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने राज्य व दुर्ग शहर से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं का जनता को लाभ मिलने की बात कही गई, लेकिन आप कार्यकर्ता विधायक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। जिसके चलते आप कार्यकर्ताओं द्वारा वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा और उक्त दिशा में शीघ्र कार्यवाही करने पर जोर दिया गया। आप कार्यकर्ताओं ने यह घेराव प्रदर्शन पार्टी के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल के नेतृत्व में किया। डॉ. अग्रवाल ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। ऐसे कई वादे है, जिसे राज्य सरकार भूल गई है। जिससे जनता अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है। डॉ. अग्रवाल ने कहा है कि नियम शर्तों की वजह से बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संविदा कर्मचारी अभी तक नियमित नहीं हो पाए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था चौपट है। आत्मानंद स्कूल में भर्ती से गरीब वर्ग वंचित हो रहा है। दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट मार्ग पर बने डिवाइडर का अभी तक समाधान नहीं किया गया है। निगम के संपत्ति कर घोटाले पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सड़क निर्माण में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ती जा रही है। पेयजल संकट शहर की जनता के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। गौठान में अव्यवस्था का आलम है। यह ऐसे सवाल है, जिसका विधायक के पास न ही कोई जवाब है और न ही समाधान है। घेराव के दौरान आप पदाधिकारी मेहरबान सिंह, सुमित शर्मा, के ज्योति, संजय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें