BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: IG बद्रीनारायण मीणा ने दुर्ग जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना- चौकी प्रभारियों की ली बैठक, अवैध कार्यों में अंकुश लगाने के दिए निर्देश

IG बद्रीनारायण मीणा ने दुर्ग जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना- चौकी प्रभारियों की ली बैठक, अवैध कार्यों में अंकुश लगाने के दिए निर्देश भिलाई। बद्रीनारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज व्दारा दिनांक 26.12.2023 को दोपहर 12.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में बैठक ली गयी। बैठक में रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे। आईजी मीणा व्दारा जिले में बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जनता से सद्व्यवहार करने, आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार निराकरण करने, साईबर क्राईम के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वाहन दुर्घटना के स्थल चिन्हित कर निराकरण करने, रात्रि गश्त एवं यातायात को दुरूस्त किये जाने, 112 के कार्यों की समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में थाना / चौकी प्रभारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थानों में संसाधनों की पहचान एवं आवश्यकता के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को मानीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जिले में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने, बदमाशों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने, इनकी गतिविधियों की जांच करने, वारण्टों की अधिक से अधिक तामीली साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गयी। मीटिंग में अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें