BREAKING NEWS

देखें LIVE

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ नया कानून

130 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, 19 वारंट तामिल

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार

लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

मानवता हुई शर्मसार : : मानवता हुई शर्मसार : महिला की अधजली लाश को कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालकर लाया गया अस्पताल

Vinod Prasad Thu, Jul 10, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की अधजली लाश को शव वाहन या एंबुलेंस की बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला की अधजली लाश संदिग्ध हालात में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो मृतका का नाम गीता श्री विश्वास बताया गया। पुलिस ने मौके पर पूरी वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले में भी शव वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई।

पुलिस ने साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (SECL) से शव वाहन की मांग की, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। आखिरकार विवश होकर पुलिस को नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में ही शव को रखकर अस्पताल भेजना पड़ा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें