BREAKING NEWS

आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कार्यालय का किया शुभारंभ

Admin Tue, Jun 13, 2023

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कार्यालय का किया शुभारंभ रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी रायपुर के गौतम नगर में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कार्यालय का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि केश शिल्प एक पराम्परागत व्यवसाय के रूप में प्रचलित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस व्यवसाय में संलग्न संवर्ग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने, कल्याणकारी योजना बनाए जाने, केश शिल्प में नवीन तकनीक प्रणाली विकसित करने और शासन एवं संवर्ग के बीच समन्वय स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। केश शिल्प से जुड़े संवर्ग के हित के लिए सामाजिक-आर्थिक नीति तैयार किये जाने हेतु समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत ’छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ का गठन किया गया है। ’छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ कार्यालय गुलाब नगर तीसरी गली, गौतम विहार, अमलीडीह रोड देवपुरी में स्थित है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष लेखनी सोनू चन्द्राकर, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय कुमार सेन, धनुष सेन, शीत श्रीवास, दिलीप लहरिया, सचिव व्ही के उके एवं सहायक अनुसंधान अधिकारी लक्ष्मी माला मेश्राम सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे  

विज्ञापन

जरूरी खबरें