BREAKING NEWS

आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का

जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….

तीन पूर्व आईपीएस अफसरों का डिमोशन किया रद्द…

10वीं -12वी की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश : मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: दुर्ग रेलवे स्टेशन जलमग्न, ट्रेनों की आवाजाही बाधित

Vinod Prasad Thu, Jul 10, 2025

रायपुर : मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पानी में डूब गई है, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, हालांकि 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अब तक कुल 343.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 15% अधिक है। दुर्ग जिले में बीते दिन 13 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मोंगरा बांध से पानी छोड़ा गया और शिवनाथ नदी उफान पर आ गई। इसके चलते कई गांवों और शहरी इलाकों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा है।

क्षेत्रीय बारिश का ब्यौरा:

  • बालोद: 12 सेमी

  • अहिवारा: 10 सेमी

  • धमधा, मंदिरहसौद, गंडई: 9 सेमी

  • बोरई, अर्जुदा: 8 सेमी

  • धरसींवा, डौंडीलोहारा, भखारा, पाटन, भिलाई: 7 सेमी

  • रायपुर, माना, खैरागढ़: 6 सेमी

  • सरायपाली, आरंग, अंबागढ़ चौकी, पामगढ़, खरोरा, गोबरा नवापारा, गुंडरदेही, छुरिया, मोहला, राजनांदगांव: 5 सेमी

बारिश जहां खेतों और जल स्रोतों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, वहीं जनजीवन और यातायात व्यवस्था को खासा नुकसान हो रहा है। रेलवे प्रशासन पानी की निकासी और रेल यातायात सामान्य करने के प्रयासों में जुटा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें