BREAKING NEWS

समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और खासकर स : सेंट्रल छत्तीसगढ़ में 2 दिन लू का अलर्ट: राजनांदगांव 44° पार, फिर 2-3° गिर सकता है तापमान

Vinod Prasad Tue, Apr 28, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और खासकर सेंट्रल इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि राहत की उम्मीद भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के समय तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है और रात के समय भी उमस बनी रह सकती है।

राजधानी रायपुर में भी दोपहर या शाम तक मौसम बदल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बादल छाने और हल्की हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को लू और तेज गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें