BREAKING NEWS

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 91 लाख और कारोबारी से 5 लाख ठगे, दंपति पर केस दर्ज…

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम…

विवाद के बाद मां पर फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार….जानिए पूरा मामला..!!

एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले महिला और युवक के शव, इलाके में मचा हड़कंप…!!

त्वरित समाधान, जनसंवाद और विकास को समर्पित साय सरकार का महाअभियान…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG CRIME : दुर्ग में डबल मर्डर, : पत्थर से सिर कुचला तो यहां टंगिया मारकर ले ली जान, 48 घंटे में 5 हत्याओं से फैली सनसनी

Vinod Prasad Sun, Apr 26, 2026

दुर्ग। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 48 घंटों के भीतर 5 हत्याओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं रविवार को ताजा दो मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

पहला मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह का है, जहां एक युवक की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना सांस्कृतिक भवन के पास की बताई जा रही है, जहां सुबह राहगीरों ने लहूलुहान हालत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से यहां रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

टंगिया मारकर युवक की हत्या

वहीं दूसरी घटना भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापूनगर की है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम सोना के रूप में हुई है, जो फेब्रिकेशन का काम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह फिर से झगड़ा बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। लगातार हो रही इन वारदातों ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है और आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें