BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ के इन परिवार न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति…

400 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ……

मंत्री टंक राम वर्मा ने माटी के दीप खरीदकर दिया ‘जनभागीदारी’ का संदेश….

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में तबादले, आदेश जारी

में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG GST Raid: : दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

Vinod Prasad Wed, Sep 16, 2026

बिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार के तीन व्यापारी शामिल हैं। व्यापार विहार के तीन व्यापारियों में गुटखा, ड्राई फ्रूट्स और तेल व्यापारी शामिल हैं। वहीं मुंगेली के बावा होटल पर 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के साथ ही टैक्स संबंधी कार्रवाई की गई है।

टैक्स चोरी और गड़बड़ी पर कार्रवाई जारी

अधिकारियों के मुताबिक, राज्यभर में स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में गड़बड़ी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जांच में बात सामने आई कि मुंगेली के कुछ होटलों और रेस्टोरेंट में टैक्स चोरी की जा रही है। इसमें कच्चे बिल काटकर कथित तौर पर टैक्स बचाने की शिकायतों के बाद विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर जांच और कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में मुंगेली के बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में जांच की गई।

नुक्कड़ ढाबे पर जुर्माना

नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यहां शिकायत के आधार पर हुई जांच में कच्चे बिल से जुड़े मामले सामने आने की बात कही जा रही है।

बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

वहीं पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर विभाग की कार्रवाई सबसे बड़ी बताई जा रही है। बावा होटल पर 60 लाख रुपये की पेनाल्टी और टैक्स संबंधी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें