BREAKING NEWS

-खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मंत्री राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ

हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG NEWS : पोते को देखने जा रही दादी की दर्दनाक मौत, ट्रेलर ने 100 मीटर तक घसीटा शव

Vinod Prasad Sun, May 10, 2026

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 60 वर्षीय हेमिन बाई की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेमिन बाई अपने बेटे भोजराज पटेल के साथ रायपुर लौट रही थीं। बेटे के घर हाल ही में नवजात बच्चे का जन्म हुआ था और भोजराज अपनी मां को पोते से मिलाने डोंगरगांव के सोरली गांव से लेकर आ रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं

जानकारी के मुताबिक बाइक से रायपुर की ओर जा रहे मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमिन बाई सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे उनका सिर आ गया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और शव को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

भोजराज पटेल रायपुर के कोटा भवानीपुर इलाके में निवास करता है। वह अपने बच्चे के जन्म के बाद मां को घर लाने गांव गया था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।