BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन,,,, मुंबई के कई कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

Admin Fri, Apr 21, 2023

रायपुर 21 अप्रैल 2023। भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और भक्ति से सराबोर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी में श्रीराम भक्ति की धारा बहेगी। इसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार तीनों दिन मानस गान, भक्ति गीत, नृत्य और भजन प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर चंदखुरी में हर साल कौशल्या महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी।माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने और यहां की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा इस राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल को वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला राम की शक्ति पूजा और मुम्बई की सुश्री कविता पौडवाल भक्तिमय गीतों एवं भजन की प्रस्तुति देंगी।महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को मुम्बई की सुश्री रमिंदर खुराना भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और भिलाई के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 24 अप्रैल को रायगढ़ के श्री देवेश शर्मा और मुम्बई की सुश्री तृप्ति शाक्या भक्तिमय गीत-संगीत एवं भजन की प्रस्तुति देंगी। महोत्सव के तीनों दिन छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध मानस मंडलियों द्वारा मानस गान भी किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें