BREAKING NEWS

IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय

में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग

सरस्वती साइकिल योजना ने दी सपनों को नई रफ्तार, 120 बेटियों को मिली निशुल्क साइकिल

भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री बघेल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर : एयरपोर्ट में राज्यपाल, गृहमंत्री शाह, डॉ. रमन

Vinod Prasad Fri, Nov 28, 2025

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम लगभग पौने आठ बजे रायपुर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे थे।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे थे। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार से डीजीपी- आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। जहां पर वे 29 और 30 नवंबर को डीजीपी- आईजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। वहीं पीएम मोदी कांफ्रेंस का समापन भी करेंगे। प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले शुक्रवार रात माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

स्पीकर हाउस में रुकेंगे पीएम मोदी
एयरपोर्ट से सीधे वे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस रवाना होंगे। शनिवार सुबह 8.15 से रात 8.30 तक डीजीपी आईजीपी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इस सम्मलेन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। साथ ही 'सुरक्षित भारत' के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार की जाएगी। पीएम मोदी रविवार को कांफ्रेंस का समापन करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें