BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: नया रायपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 07 जुलाई से रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

नया रायपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 07 जुलाई से रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी मेमू ट्रेन के शुरू हो जाने से केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। RAIPUR. राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रायपुर से नवा रायपुर के बीच 7 जुलाई से मेमू ट्रेन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नंबर 1 से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेमू सबसे पहले मंदिर हसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। कहा जा रहा है कि बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी, क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। इसके बाद जब इन चारों स्टेशनों का प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा तो रेलवे यहां पर ट्रेन रोकेगा। बहरहाल, इस मेमू ट्रेन के शुरू हो जाने से केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। रेल अफसरों के अनुसार रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी हो गया है। रेलवे ने करोड़ों रुपए खर्च कर पटरी तो बिछा दी है। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर में एनआरडीए द्वारा अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है। मंदिरहसौद से दो किमी दूर नवा रायपुर की ओर अटल नगर रेलवे स्टेशन बन रहा है। रायपुर जंक्शन से मंदिरहसौद तक जाकर ट्रेन नवा रायपुर की तरफ टर्न होगी। वर्तमान में माना जा रहा है कि नवा रायपुर का पहला रेलवे स्टेशन अटल नगर होगा। रेलवे इसे जंक्शन के रूप में डेवलप करेगा। बता दें कि नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित ज्यादातर विभागों के मुख्यालय शिफ्ट हो गए हैं। विभागीय काम के लिए लोगों को अक्सर नवा रायपुर जाना पड़ता है। Cglive24 news Play Store YouTube channel news

विज्ञापन

जरूरी खबरें