BREAKING NEWS

CM साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की फोन पर चर्चा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी

अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विधायक मिश्रा ने दिया आमंत्रण

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड के जरिए नहीं करा सकेंगे ईलाज : 1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड के जरिए नहीं करा सकेंगे ईलाज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया एलान

Vinod Prasad Fri, Aug 22, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

एसोसिएशन ने बताया है कि, यह फैसला लंबे समय से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है। बताया गया है कि, करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के खर्च का भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से अब प्राइवेट अस्पतालों ने कैशलेश इलाज सेवा जारी रखने में असमर्थता जताई है।

वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इस फैसले का असर राज्य के उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर देखने को मिलेगा जो आयुष्मान कार्ड से कैशलेश इलाज का फायदा उठाते रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि, सरकार इस संबंध में जल्द आईएमए से चर्चा कर समाधान निकालेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें