BREAKING NEWS

‘लखपति दीदी’ सुमिला की दुकान में की खरीदारी

13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नगदी और सोना जब्त

से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन

भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन

भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

मैट्रिमोनी पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर रायपुर : मैट्रिमोनी पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर रायपुर की महिला से 18 लाख की ठगी…

Vinod Prasad Fri, Aug 22, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार ऑनलाइन फ्राॅड के मामले सामने आ रहे हैं। अब शादी का झांसा देकर महिला से 18 लाख की ठगी का नया मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को यूके का बताकर भारत मैट्रिमोनी साइट पर पीड़ित महिला से दोस्ती की, फिर लाखों का चूना लगा दिया। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता 38 वर्षीया महिला खम्हारडीह के भावना नगर की रहने वाली है। थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपना बायोडाटा अपलोड किया था। इसी बीच उसका संपर्क 19 मई 2025 को आरोपी डाॅक्टर शिवा कुमार उर्फ सुरेंद्र से हुआ। शिवा ने खुद को यूके का रहने वाला बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों के बीच खूब बातचीत होने लगी।

इसी बीच आरोपी रिश्ता लेकर रायपुर आने की बात कहने लगा और बीते 22 मई को फोन कर कहा कि वो दिल्ली एयरपोर्ट पर है, उसे कस्टम विभाग ने रोक लिया है। कस्टम अफसर उसे छोड़ाने के एवज में 18 लाख मांग रहे है।

आरोपी शिवा कुमार के झांसे में आकर पीड़िता महिला ने अलग-अलग खातों में 18 लाख ट्रांसफर कर दिये। पैसे लेने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया।

इधर, महिला ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद शिवा को कई बार फोन किया, लेकिन शिवा का नंबर हर बार बंद मिला। महिला ने खुद को ठगा महसूस कर शिकायत करने सीधे थाने पहुंची।

महिला की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में बीएनएस 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें