BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कोरबा में मालगाड़ी डिरेल : वैगन के पीछे चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई घंटों की मशक्कत के बाद चालू हुआ ट्रैक

Admin Mon, Nov 20, 2023

कोरबा। एसईसीएल कोरबा के जूनाडीह साइडिंग में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने वाले सभी डिब्बे वैगन के पीछे लगे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर अत्यधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने के कारण हादसा हुआ। डिब्बों के पटरी से उतर जाने की सूचना मिलने पर एसईसीएल और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैक को फिर से चालू किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार की सुबह पांच बजे करीब हुई है। कोरबा के जूनाडिह साइडिंग में मालगाड़ी संख्या एन बॉक्स/ ई का 10वां वैगन के पीछे के चार डिब्बे रेल पटरी से उतर गए। जिसके बाद मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारी और एसईसीएल प्रबंधन को दी। रेलवे मेंटेनेंश विभाग के अलावा कोरबा रेलवे एआरएम भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। रेलवे की टीम ने 4:30 घंटे की मशक्कत के बाद सुधार कार्य पूरा किया। इस हादसे के बाद कोयला परिवहन बाधित रहा जिससे रेलवे और एसईसीएल को भारी नुकसान हुआ है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें