BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कांग्रेस से BJP में आये पूर्व IAS त्यागी ने सूबे की ब्यूरोक्रेसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात,आखिर वो कौन महिला कलेक्टर है

Admin Tue, Oct 31, 2023

कांग्रेस से BJP में आये पूर्व IAS त्यागी ने सूबे की ब्यूरोक्रेसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात,आखिर वो कौन महिला कलेक्टर है कोरबा 31 अक्टूबर 2023। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व IAS आर.पी.एस.त्यागी ने कोरबा में बड़ा बयान दिया है। उन्होने सूबे की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए ब्यूरोक्रेसी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया दिया। कोरबा में कलेक्टर रह चुके त्यागी ने प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए अपनी बात में 2 महिला कलेक्टरों का जिक्र किया। उन्होने यहां तक कह दिया कि प्रभु ऐसी कलेक्टर किसी को न भेजे…सारे रिकार्ड तोड़ दिया भ्रष्टाचार का दोनों ने, एक जेल में बैठी है….दूसरी जेल में जाने के लिए तैयार है। कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व कलेक्टर के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीति गरमाना तय माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही चुनावी तापमान बढ़ने लगा है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का समय खत्म होने के बाद राजनेताओं के तीखे बयान-बाजी का दौर तेज हो गया है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व IAS आर.पी.एस.त्यागी के हाथ कुछ खास नही लग सका। साल 2018 में मुख्यमंत्री भपूेश बघेल के समक्ष आर.पी.एस.त्यागी ने कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन 5 साल में ही त्यागी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया। इसके बाद उन्होने 1 जून को आईएएस नीलकंठ टेकाम और अभिनेता अनूज शर्मा के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया। कोरबा की कलेक्टरी कर चुके आर.पी.एस.त्यागी को रिटायरमेंट के बाद से ही कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा रही। लिहाजा बीजेपी ज्वाइन करने के बाद त्यागी को कटघोरा में उम्मींदवार बनाये जाने की उम्मींद थी। बीजेपी ने वीआरएस लेने वाले आईएएस नीलकंठ टेकाम को केशकाल से जरूर अपना कैंडिडेट बना दिया,लेकिन पार्टी बदलने के बाद भी पूर्व IAS त्यागी के हाथ निराशा ही लगी। लिहाजा चुनावी साल में बीजेपी ज्वाइन करने वाले आर.पी.एस.त्यागी अब बीजेपी के प्रत्याशियों को बैकअप कर कांग्रेस सरकार को घेरने का काम कर रहे है। 30 अक्टूबर को पाली-तानाखार से बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उईके का नामांकन दाखिल कराने कोरबा पहुंचे त्यागी ने मीडिया से बात की। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार का पिछला 5 वर्ष सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने में गुजरा। त्यागी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और ग्रामीणों को सरकार ने गोबर बिनने में लगा दिया और खुद माल बिनने में लगे रहे। कोरबा के कलेक्टर रह चुके त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ब्यूरोक्रेसी इतनी दब गयी कि अफसर अपने दायरे को भूल गये और सिर्फ भ्रष्टाचार करने में जुटे रहे। उन्होने नाम लिये बिना इशारों में यहां तक कह दिया कि कोरबा में दो महिला कलेक्टर आयी, प्रभु ऐसी कलेक्टर किसी को न भेजे…सारे रिकार्ड तोड़ दिया भ्रष्टाचार का दोनों ने, एक जेल में बैठी है….दूसरी जेल में जाने के लिए तैयार है। वहीं पहले चरण के मतदान में महज एक सप्ताह का वक्त बचने के बाद भी बीजेपी का घोषणा पत्र जारी नही होने के सवाल पर, त्यागी ने जवाब दिया कि मतदाता काफी होशियार है, वो पार्टी और प्रत्याशी से भी तेज है। आन डिजीटल युग में आम लोगों के पास सारी जानकारी कुछ ही सेकेंड में आ जाती है। आर.पी.एस.त्यागी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ऐसे में पूरे प्रदेश के साथ ही कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कोरबा जिला की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कमल खिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें