BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 400 हाईटेक इमरजेंसी गाड़ियां

स्वीडन ने दिया सर्वोच्च ‘पोलर स्टार’ अवॉर्ड

आज रोहिणी व्रत के दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जाने

सोमवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG- आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, : युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…

Vinod Prasad Sun, May 17, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवती को अर्धनग्न हालत में मौके पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानिए पूरा मामला

घटना थाना चिल्फी क्षेत्र की है। पीड़िता युवती परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में परिचित दो लड़कों ने रास्ता रोका और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

घटना के बाद युवती को बेहोश हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तब युवती को अर्धनग्न हालत में देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से हुई पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा गया। पीड़िता द्वारा दोनों आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, कवर्धा पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के बाद मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें