BREAKING NEWS

एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट! सरकार ने जारी की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…..

CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: रंगोत्सव का पर्व होली जीवन में उल्लास, उमंग, सौहदर्ता का परिचायक- सांसद सरोज पांडेय

Admin Sun, Mar 5, 2023

रंगोत्सव के पर्व होली पावन पर्व पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित होली मिलन कार्यक्रम जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गण ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सिख समाज, देवांगन समाज, साहू समाज, कुर्मी समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सिंधी समाज, भोजपुरी समाज,जैन समाज,महेश्वरि समाज,ब्राम्हण समाज, शिक्षा, चिकित्सा एवं उधोगजगत से सम्बंधित प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता बुद्धिजीवी वर्ग समाज प्रमुखों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फूलों की होली की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि रंगोत्सव का यह पर्व प्रतिवर्ष जीवन में तो आता है पर यह हर बार एक नई उम्मीद, एक नई उमंग और एक नई कलेवर के साथ होता है।होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस बार होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के रंग लोगों के बीच की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का भाव भरते हैं। इसमें लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है जबकि हरा रंग समृद्धि शीतलता सुकून और सकारात्मकता का रंग है इसी प्रकार सभी रंग जीवन में किसी ना किसी प्रकार से मायने रखते हैं। मै आप सभी को होली के पावन पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें